नोएडा

Noida Hospital Fire: मेट्रो हॉस्पिटल के बेसमेंट में लगी आग, मौके पर 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

नोएडा के सेक्टर 11 में मेट्रो हॉस्पिटल के बेसमेंट में आज सुबह आग लग गई। यहां फिजियोथेरेपी का सेंटर बना हुआ था, जो हादसे के वक्त बंद था। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शॉर्ट सर्किट के कारण फिजियोथेरेपी सेंटर में आग लगी। हादसे के कारण मरीजों को शिफ्ट करने की जरूरत भी नहीं पड़ी।

Image

हॉस्पिटल में लगी आग

Noida Hospital Fire: नोएडा के सेक्टर 11 में बुधवार सुबह मेट्रो हॉस्पिटल के बेसमेंट में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। साथ ही स्मोक एक्सट्रैक्शन सिस्टम से धुएं को बाहर निकाला गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही किसी मरीज को शिफ्ट करने की जरूरत पड़ी है। आग की यह घटना फिजियोथेरेपी सेंटर के बेसमेंट में लगी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग की यह घटना हुई।

हॉस्पिटल की मेन बिल्डिंग में नहीं फैला धुआं

गौतमबुद्धनगर सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि हमें सुबह करीब 8 बजे मेट्रो हॉस्पिटल में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत 3 फायर सर्विस यूनिट को रवाना किया गया। हॉस्पिटल के बेसमेंट में फिजियोथेरेपी यूनिट मेन बिल्डिंग से अलग बना हुआ था और घटना के समय फिजियोथेरेपी यूनिट भी बंद था। जिस कारण धुआं हॉस्पिटल में नहीं गया और मरीजों को शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ी।

हॉस्पिटल कर्मियों ने आग को काबू किया

फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने आग को फैलने से रोक लिया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को पूरी तरह से बुझा दिया। इस कारण नुकसान को सीमित रखने में मदद मिली।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article