नोएडा

Noida Fire : बिजली केबल का मकड़जाल हुआ शॉर्ट, धू धूकर जला प्लॉट!

नोएडा सेक्टर 52 में अंतरिक्ष के पीछे खाली प्लाट के निकट से निकल रहे सैंकड़ों केबल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही आसपास अफरा-तफारी का माहौल हो गया।

Image

नोएडा में आग

Photo : Twitter

नोएडा: सेक्टर 52 में अंतरिक्ष के पीछे खाली प्लाट के निकट से निकल रहे सैंकड़ों केबल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही आसपास अफरा-तफारी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर विभाग को कॉल किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाई है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

इन दिनों गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। इस भीषण गर्मी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की खबरें आम हो जाती है। उसी क्रम में सेक्टर-52 में सुबह अंतरिक्ष के पीछे सी ब्लॉक स्थित खाली भूखंड के पास से निकले बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया है, जिससे आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल की टीम को कॉल किया। सूचना के थोड़ी देर बाद पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अशोक शर्मा का कहना है कि होशियार गांव की ओर बड़ी संख्या में बिजली के तार गए है, जो खाली पड़े प्लॉट के ऊपर से गुजरते हैं। कुछ केबल जमीन पर पड़ी हुई, जिनमें अचानक शॉर्ट सर्किट होने के कारण सुबह आग लग गई। कोशिश की जा रही है इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article