दिल्ली

बस कुछ दिन का और इतंजार! Delhi-NCR में होने वाली है लू की छुट्टी, इस दिन से मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्ली के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 31 मई और 1 जून को बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

Image

दिल्ली में कब मिलेगी गर्मी से राहत

Delhi Weather Forecast: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का दौर चल रहा है। झुलसाती हुई गर्मी से बेहाल लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी राहत महसूस नहीं हो रही है। लेकिन जल्द ही दिल्ली के लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है और उन्हें भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने वाली है। राजधानी के मौसम में जल्द ही बदलाव होने वाला है। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही गर्मी से भी राहत महसूस होगी।

1 जून से लुढ़केगा पारा

दिल्ली समेत उत्तर भारत में हीटवेव की स्थिति पर आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। जिसके बाद अरब सागर से आने वाली हवाओं के कारण पारा थोड़ा लुढ़केगा। उन्होने कहा कि हमारा पूर्वानुमान है कि 1 जून से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसके साथ ही लू भी लगभग समाप्त हो जानी चाहिए। उन्होंने केरल में मॉनसून आगमन को लेकर बताया कि अगले 3-4 दिनों यहां मानसून की दस्तक हो सकती है।

दिल्ली में इस दिन होगी बारिश

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। 30 मई तक यहां ऐसा ही मौसम रहने वाला है और लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई। मौसम विभाग ने 30 मई को गर्मी का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया। जिसके बाद 31 मई से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 31 मई और 1 जून को बारिश होने के भी आसार जताए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article