नोएडा

Farmer Protest: किसान आंदोलन बना सिरदर्द, नोएडा में थमी वाहनों की रफ्तार; इन रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम

Farmer Protest: संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले दिल्ली कूच को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। जिसके लित प्रेरणा स्थल से लेकर महामाया फ्लाईओवर तक ट्रैफिक स्लो देखा जा रहा है, जिससे लंबी दूरी तक जाम की स्थिति बन रही है।

Image

किसान आंदोलन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Farmer Protest: किसान आंदोलन के कारण नोएडा में वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। दलित प्रेरणा स्थल से लेकर महामाया फ्लाईओवर तक ट्रैफिक स्लो देखा जा रहा है, जिससे लंबी दूरी तक जाम की स्थिति बन रही है। दलित प्रेरणा स्थल के बाहर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को निकाला जा रहा है, जिससे हर रोज काम पर जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सोमवार को दिल्ली कूच को लेकर किसानों ने आंदोलन किया। हालांकि, इस आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। किसानों ने सभी प्राधिकरण और जिला प्रशासन को एक हफ्ते का समय दिया है। इस दौरान किसानों ने कहा है कि वे दलित प्रेरणा स्थल के अंदर ही रुकेंगे। अगर एक हफ्ते के अंदर मांगें नहीं मानी गई तो 'दिल्ली कूच' आंदोलन फिर से करेंगे।

यमुना प्राधिकरण ने मांगा समय

इस प्रदर्शन के दौरान किसानों और प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच दो दिसंबर को काफी लंबी बातचीत हुई थी। इस बातचीत के दौरान ग्रेटर नोएडा, नोएडा, यमुना प्राधिकरण ने एक हफ्ते का समय मांगा। एक हफ्ते के अंदर किसानों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस बातचीत में यमुना अथॉरिटी के ओएसडी शैलेंद्र सिंह, नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ महेंद्र प्रसाद और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ओएसडी मौजूद थे। उनके अलावा पुलिस प्रशासन की तरफ से भी ज्वाइंट सीपी मौजूद थे। इस बातचीत में निकले नतीजे पर किसानों ने प्राधिकरण अधिकारियों की बात मानकर दलित प्रेरणा स्थल में एक हफ्ते तक इंतजार करने का फैसला लिया।

किसानों में सभी प्राधिकरण के अधिकारियों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर एक हफ्ते में बात नहीं मानी गई तो फिर सभी किसान मोर्चा दिल्ली कूच करेंगे। धरने को स्थगित करने की किसानों की सहमति मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर 3 के सामने लगाए गए बैरिकेड को हटा दिया और रास्ते को आम लोगों के लिए खोल दिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article