शहर

Durg Bhilai News: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के PA केके चंद्राकर के घर ED की रेड; दस्तावेजों की जांच जारी

Durg Bhilai Chhattisgarh News: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के PA केके चंद्रवंशी के दुर्ग स्थित निवास पर ED ने तड़के छापेमारी की। 8 अधिकारियों की टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Image

छत्तीसगढ़ में ईडी की रेड (प्रतीकात्मक फोटो- PTI)

Durg Bhilai Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार तड़के ईडी की टीम ने दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पर्सनल असिस्टेंट (PA) के. के. चंद्रवंशी (चंद्राकर) के निवास पर अचानक दबिश दी।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे दो गाड़ियों में ईडी के 8 अधिकारियों का दल जांच के लिए मौके पर पहुंचा और रेड शुरू की।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रेड की संवेदनशीलता को देखते हुए के. के. चंद्रवंशी आवास के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है। ईडी की टीम फिलहाल मकान के भीतर मौजूद है और गहनता से दस्तावेजों को खंगाल रही है। अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय कथित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के सात स्थानों पर तलाशी ले रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA KK चंद्राकर का आवास भी शामिल है।

कृषि विभाग से भूपेश बघेल के PA तक का सफर

के. के. चंद्रवंशी मूल रूप से राज्य के कृषि विभाग में ग्रेड-वन के अधिकारी थे। वे लंबे समय तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनके पीए के रूप में कार्यरत रहे हैं।

पहले भी हो चुकी हैं कई जगह कार्रवाइयां

इससे पहले भी ईडी की टीम ने बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रदेश के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। पूर्व में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी में भी कई ठिकानों पर दबिश दी गई थी। हालिया कार्रवाइयों के तहत रायपुर में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित निवास और धमतरी में उनके घर पर 9 घंटे तक ईडी की जांच चली थी।

फिलहाल, के. के. चंद्रवंशी के घर पर ईडी की जांच जारी है और आगे बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article