नोएडा

GST घोटाले में दिल्ली के कारोबारी दंपत्ति और बेटा गिरफ्तार, तीनों पर 25 हजार का इनाम था घोषित

  • Agency by: Agency
  • Updated May 2, 2024, 10:22 AM IST

नोएडा पुलिस ने जीएसटी घोटाले में दिल्ली के कारोबारी दंपत्ति और बेटे को गिरफ्तार किया है। यह घोटाला जून 2023 में सामने आया था। इस मामले में अब तक 32 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

Image

जीएसटी घोटाले में तीन लोग अरेस्ट (सांकेतिक फोटो)

Noida News: नोएडा पुलिस ने करोड़ों रुपये के वस्तु एवं सेवा कर (GST) घोटाले की जांच के सिलसिले में बुधवार को दिल्ली के एक व्यवसायी, उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

डीएनडी टोल के पास से किया गिरफ्तार

अपर पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने संजय ढींगरा (55), उनकी पत्नी कनिका (54) और बेटे मयंक (27) को गिरफ्तार करने के साथ ही उनकी मर्सिडीज और ऑडी कार समेत अन्य सामान भी जब्त कर लिया है। अवस्थी ने बताया कि आरोपियों को नोएडा सेक्टर-20 पुलिस थाने की एक टीम ने डीएनडी टोल के पास से पकड़ा है।

जून 2023 में हुआ घोटाले का खुलासा

यह घोटाला जून 2023 में सामने आया था जिसमें जाली दस्तावेजों का उपयोग करके बनाई गई हजारों फर्जी कंपनियों द्वारा ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ के माध्यम से कर की चोरी की गई। जांच में शामिल अधिकारियों के अनुसार पुलिस जांच में सैकड़ों फर्जी कंपनियों की संलिप्तता और उनसे लगभग 10,000 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है तथा अब तक इस मामले में 32 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

End of Article