नोएडा

Noida में फिर शुरू होगी सिटी बस सेवा? लोगों में जगने लगी है आस; यहां पढ़ें पूरी खबर

Noida News: नोएडा में लंबे समय पहले बंद हुई सिटी बसों को एक बार फिर शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर कई कंपनियों द्वारा नोएडा प्राधिकरण को एक प्रेजेंटेशन दिखाई गई है, जिसमें बसों को शुरू करने की तैयारी के बारे में बताया गया है। अगर सेवा शुरू होती है तो इससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों को बहुत लाभ होगा।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Noida News: नोएडा शहर में पहले के समय में सिटी बस सेवाओं का संचालन किया जाता था। लंबे समय से बंद इन बसों को फिर शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये मिनी बसें होगी। इसके संचालन के लिए कंपनी द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया। बता दें कि करीब दो महीने पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में ही कई कंपनियों द्वारा सिटी बस को लेकर प्रेजेंटेशन दी गई थी। नोएडा प्राधिकरण द्वारा जानकारी दी गई है कि वह इस बार घाटा झेलकर बसें नहीं चलाएंगे।

सिटी बस सेवा से होगा लोगों को लाभ

सिटी बस सेवा बंद होने के बाद से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें ऑटो, ई-रिक्शा के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ता था। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी का सामना नोएडा से ग्रेनो वेस्ट की ओर जाने वाले लोगों को करना पड़ता है। एक बार सिटी बस सेवा की शुरुआत होने के बाद लोगों की ये परेशानी भी खत्म हो जाएगी। वह बिना किसी दिक्कत के एक स्थान से दूसरे स्थान तक सिटी बसों में यात्रा कर पाएंगे। फिलहाल सिटी बसें चलाने को लेकर मंथन किया जा रहा है।

कंपनियों ने दी प्रेजेंटेशन

सिटी बस को चलाने के लिए कई कंपनियों द्वारा प्रेजेंटेशन दी गई है। कंपनियों चाहती है की टिकट से प्राप्त आय के साथ बस स्टैंड पर विज्ञापन का अधिकारी भी मिले। इतना ही नहीं कंपनियों ये भी चाहती हैं कि बसें चलाने में आने वाले घाटे को प्राधिकरण द्वारा वहन किया जाए। कंपनियों की इस बात पर नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ लोकेश एम का कहना है कि बसें चलने पर कंपनियां प्राधिकरण को राजस्व दें, यह जरूरी नहीं है। लेकिन उनको अगर घाटा होता है तो उसका वहन कंपनियों को खुद ही करना होगा।

घाटे के कारण बंद हुई थी सिटी बस सेवा

मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में चलने वाली सिटी बस सेवा पहले घाटे के कारण ही बंद हुई थी। वर्ष 2022 में कोरोना के कारण बस सेवा को बंद किया गया था। स्थिति सामान्य होने पर बसों का संचालन पुनः शुरू किया गया। उस दौरान बसों के संचालन में हो रहा घाटा सामने आया। इस घाटे को प्राधिकरण को वहन करना पड़ा। यही कारण है कि अधिक घाटे के कारण बसों के संचालन को रोका गया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!