फरीदाबाद की सबसे पुरानी मार्केट में से एक है ओल्ड फरीदाबाद मार्केट। यहां से आप घर का हर छोटा-बड़ा सामान कम पैसों में खरीद सकते हैं। यहां आपको शॉपिंग के साथ खाने के लिए भी बहुत कुछ मिल जाएगा।
फरीदाबाद में स्थित एनआईटी 1 मार्केट के बारे में अधिकतर लोग जानते हैं। ये मार्केट फरीदाबाद के साथ दिल्ली-एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी प्रसिद्ध है। यहां अक्सर भीड़ लगी रहती है। इस मार्केट में आपको महंगे से महंगे और सस्ते से सस्ते कपड़े मिल जाएंगे।
अगर आपको शॉपिंग के साथ स्वादिष्ट खाने का भी शौक है तो फरीदाबाद की एनआईटी 5 मार्केट एक अच्छा स्पॉट है। यहां आपको स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के साथ शॉपिंग का अच्छा अनुभव मिलेगा। यहां से आप कम कीमत में अच्छे ब्रांडेड कपड़े ले सकते हैं।
अगर आपको शॉपिंग पसंद है तो फरीदाबाद की बल्लभगढ़ मार्केट एक अच्छा शॉपिंग स्पॉट है। यहां से आपको छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा हर जरूर सामान मिल जाएगा। इतना ही नहीं अगर आप अपने घर के लिए कोई यूनिक आइटम ढूंढ रहे हैं तो ये मार्केट आपके लिए बेस्ट है। यहां कम कीमत में शानदार शॉपिंग की जा सकती है।
फरीदाबाद की पांच फेमस मार्केट में सेक्टर 15 की मार्केट भी शामिल है। भले ही इस मार्केट को सबसे पॉश मार्केट में गिना जाता हो, लेकिन यहां से आप रोज की शॉपिंग कम पैसों में कर सकते हैं। मोबाइल से लेकर कपड़ें और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मिल जाएंगे। यहां आप कम दाम में बिंदास दिल खोलकर शॉपिंग कर सकते हैं।