शहर

Noida News: ये बिल्डर नहीं 'मौसेरे भाई' निकले, एक ने GST में चोरी की तो दूसरे ने बकाया ही जमा नहीं कराया, अब होगी कार्रवाई

Noida News: गौतमबुद्ध नगर और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बिल्डर द्वारा जीएसटी चोरी करने तो वहीं दूसरी बिल्डर ने करोड़ों की बकाया राशि जमा न करने पर ऑफिस सील करने का मामला सामने आया है।

Image

नोएडा में एक बिल्डर ने GST में चोरी की तो दूसरे ने बकाया ही जमा नहीं कराया

Noida News: बिल्डर द्वारा जीएसटी की चोरी और बकाया न जमा करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गौतमबुद्ध नगर और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सामने आया है। यहां एक बिल्डर ने जीएसटी में चोरी की है तो वहीं दूसरे बिल्डर ने करोड़ो का बकाया ही जमा नहीं किया। गौतमबुद्ध नगर के बिल्डर द्वारा जीसीएटी में चोरी की जानकारी मिलते ही जीएसटी टीम ने छापेमारी की। वहीं दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जिला प्रशासन ने बकाया जमा नहीं करने वाले बिल्डर के ऑफिस को सील किया और उसके खिलाफ गिरफ्तारी की वारंट जारी किया। आइए आपको इन दोनों मामलों के बारे में बताएं...

जीएसटी चोरी के मामले में पकड़ा गया बिल्डर

बिल्डर द्वारा फर्जी कंपनियों के साथ लेन-देन दिखाकर जीएसटी चोरी के मामले में अपर आयुक्त राज्यकर गौतमबुद्ध नगर जोन नोएडा चांदनी सिंह ने बताया कि इस बिल्डर ने अलग-अलग दिन और तारीख को अपने ही प्रोजेक्ट के अलग-अलग टावरों के लिए अधिभोग प्रमाण पत्र (Occupancy Certificate) प्राप्त किए थे। उन्होंने बताया कि बिल्डर द्वारा तैयार फ्लैट्स की बिक्री की जा रही थी। लेकिन इस बीच फ्लैट बनाने के लिए प्रयोग में आई निर्माण सामग्री के इनपुट टैक्स क्रेडिट वापस नहीं किए जा रहे थे। जांच में पता लगा कि बिल्डर ने फर्जी कंपनियों से लेनदेन दिखाकर जीएसटी चोरी की है। जानकारी के अनुसार 39.09 की खरीद फर्जी कंपनियों से दिखाते हुए 3.78 लाख रुपये की आईटीसी चोरी की। इसके साथ ही 110 फ्लैट के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की आईटीसी भी मान्य नहीं है। छापेमारी के दौरान हुई जांच में जीएसटी चोरी के बारे में मालूम होने के बाद बिल्डर से 93.83 लाख रुपये का जमा करवाए गए।

बिल्डर का ऑफिस सील

नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट से भी एक मामला सामने आया है। यहां एक बिल्डर का सेल्स ऑफिस सील किया गया है। जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि बिल्डर ने रेरा के बकाया का पैसा नहीं दिया और दूसरे स्थान पर अपना ऑफिस खोल लिया। इससे पहले दो बार बिल्डर का ऑफिस सील किया जा चुका है। बता दें कि सुपर सिटी डेवलपर्स पर यूपी रेरा की आरसी का 5 करोड़ रुपये बकाया है। जानकारी के लिए बता दें कि बकाया न देने पर दो बार पहले भी ऑफिस को सील किया जा चुका है। बकाया देने की बजाए उसने दूसर स्थान पर किराय पर ऑफिस खोला, जिसकी सूचना मिलेती ही उसे भी सील कर दिया गया और बिल्डर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'