शहर

सम्राट चौधरी का बंगला बना निशांत का नया ठिकाना, हेल्थ सिस्टम सुधारने को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री करेंगे ये 'खास पहल'

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और JD(U) नेता, निशांत कुमार, सोमवार को राज्य की राजधानी में 5 देशरत्न मार्ग पर स्थित अपने नए सरकारी बंगले में रहने आ गए।

Image

बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार नए बंगले में शिफ्ट (फाइल फोटो)

बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और जनता दल यूनाइटेड JD(U) के नेता निशांत कुमार (Nishant Kumar) सोमवार को राजधानी पटना स्थित पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास में स्थानांतरित हो गए। राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग ने हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को पांच देशरत्न मार्ग (5 Deshratna Marg) स्थित यह सरकारी आवास आवंटित किया था।

यह विशाल सरकारी आवास परंपरागत रूप से राज्य के उपमुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के रूप में माना जाता रहा है।निशांत कुमार ने संवाददाताओं से कहा, 'सोमवार को पांच देशरत्न मार्ग स्थित आवास में गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा भी हुई, जिसमें मेरे पिता नीतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए। अब मैं अपने नए सरकारी आवास में रहने आ गया हूं।'

5, देशरत्न मार्ग वाले इस बंगले में रहे हैं कई बड़े नेता

पांच देशरत्न मार्ग स्थित यह सरकारी आवास राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है और यहां कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां निवास कर चुकी हैं।यह आवास इससे पहले तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास था। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव भी उपमुख्यमंत्री (Dy CM) रहते हुए इसी आवास में रह चुके हैं।

नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास के बिल्कुल निकट

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को मिला 5 देश रत्न मार्ग का बंगला पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास के बिल्कुल निकट है वहीं यह मुख्यमंत्री आवास के भी समीप स्थित है। हाल ही में 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से लालू परिवार पोलो रोड स्थित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास में शिफ्ट हो गया था।

' बिहार में 11 ट्रामा सेंटर बनाने जा रहे है' बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा बिहार में 11 ट्रामा सेंटर हम बनाने जा रहे है , हमारे पास सबसे बड़ी समस्या है डॉक्टर की कमी है इसके लिए हम काम कर रहे है । राज्य में करीब 15000 सरकारी स्वास्थ्य संस्थान है , हम सभी जगह कैमरा लगवाने जा रहे है , एक सॉफ्टवेर डेवलप कर रहे है , कोई भी डॉक्टर आता जाता है उस बीच में वो क्या करता है उसका रिकॉर्ड हम रखेंगे । निशांत ने कहा हमने स्वास्थ्य विभाग में वेकन्सी का सोचा है कुछ दिन में वेकन्सी निकालेंगे ।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article