देश

नीतीश के हाथ फिर JDU की कमान, न‍िशांत होंगे खेवनहार! राष्ट्रीय परिषद ने लिए ये फैसले

जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चयन को फिर औपचारिक मंजूरी दे दी गई, जबकि उमेश कुशवाहा को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने पर भी सहमति बनी।

Image

नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Nitish Kumar: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक संपन्न हो गई, जिसमें नीतीश कुमार को फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर औपचारिक मंजूरी दे दी गई है। वहीं, बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उमेश कुशवाहा के नाम को भी राष्ट्रीय परिषद ने मंजूरी प्रदान की है।

उमेश कुशवाहा बने रहेंगे बिहार प्रदेश अध्यक्ष

बैठक के बाद मंत्री मदन सहनी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि उमेश कुशवाहा बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश कुमार जल्द ही बिहार दौरे पर निकलेंगे। इस दौरान वे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सरकार और पार्टी संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे तथा आम लोगों से संवाद स्थापित करेंगे।

सारे कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का विषय

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने इस दौरान कहा, "आज राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई, उसमें पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार फिर से निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे, इसका राष्ट्रीय परिषद ने अनुमोदन किया। यह सारे कार्यकर्ताओं के लिए प्रसन्नता का विषय है। निशांत कुमार ने भी इसमें काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, इससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह आया है।"

"हमें पार्टी को मजबूत करना है"

वहीं नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा, "प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हमने उमेश कुश्वाहा के निर्वाचन का अनुमोदन किया। JDU एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमें पार्टी को मजबूत करना है और पिछले 20 सालों में पिताजी (नीतीश कुमार) द्वारा किए गए कामों को जन-जन तक पहुंचाना है।"

"निशांत कुमार हमारी पार्टी के भविष्य हैं"

राज्य सरकार में मंत्री लेशी सिंह ने कहा, "आज प्रथम पाली में राज्य परिषद की बैठक हुई, जिसमें जो राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ था, उसपर अनुमोदन हुआ। दूसरी पाली में नीतीश कुमार का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन हुआ था, उसपर अनुमोदन हुआ। नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करना हमारे लिए गौरव की बात है। निशांत कुमार हमारी पार्टी के भविष्य हैं। वे सक्रिय हो गए हैं। उनके नेतृत्व में आगे पार्टी और मजबूत होगी।"

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!