शहर

नागपुर में खौफनाक वारदात: 2 साल से यौन उत्पीड़न कर रहा था हैवान पिता, तंग आकर 17 वर्षीय बेटी ने क्रिकेट के बल्ले से मार डाला

Minor Kills Father Sexual Harassment Nagpur: नागपुर के एमआईडीसी इलाके में 2 साल से यौन उत्पीड़न सह रही 17 वर्षीय नाबालिग बेटी ने पिता की क्रिकेट बल्ले से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने किशोरी को हिरासत में लिया।

Image

नागपुर में खौफनाक वारदात: 2 साल से यौन उत्पीड़न कर रहा था हैवान पिता, तंग आकर 17 वर्षीय बेटी ने क्रिकेट के बल्ले से मार डाला

Nagpur Minor Girl Kills Father: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 17 वर्षीय किशोरी ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न से परेशान होकर अपने पिता की क्रिकेट के बल्ले से हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात एमआईडीसी थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस के अनुसार, किशोरी का 45 वर्षीय पिता दिहाड़ी मजदूर था और अपनी कमाई कथित तौर पर शराब पर खर्च कर देता था। वह अक्सर परिवार के सदस्यों से झगड़ा करता था और उनके साथ मारपीट भी करता था।

'शराब के नशे में अपनी नाबालिग बेटी को गलत तरीके से छूता था'

पुलिस ने बताया कि वह शराब के नशे में अपनी नाबालिग बेटी को गलत तरीके से छूता था और उसके साथ यौन दुर्व्यवहार करने की कोशिश करता था। यह सिलसिला करीब दो साल से चल रहा था। पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि सोमवार रात वह व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में घर लौटा। घर पर अपनी बेटी को अकेला पाकर उसने कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छुआ और विरोध करने पर उसे थप्पड़ मार दिया।

'क्रिकेट के बल्ला से पिता के सिर पर दो बार वार'

उन्होंने बताया कि हाथापाई के दौरान किशोरी ने क्रिकेट के बल्ला से पिता के सिर पर दो बार वार किया, जिससे वह गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घबराहट में किशोरी ने शुरुआत में घर में गिरे खून को साफ करने की कोशिश की और पुलिस को सूचना देने में देर की। उसने रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर पुलिस को फोन किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और हत्या का मामला दर्ज किया। जहां बाद में किशोरी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे पास के अमरावती स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article