शहर

Muzaffarnagar News: जन्मदिन समारोह से लौट रहा था परिवार, रास्ते में डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, 4 की मौत

Muzaffarnagar Accident: मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने टक्कर में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।

Image

मुजफ्फरनगर में स्कॉर्पियो और डंपर की टक्कर

Photo : Times Now Digital

Muzaffarnagar Accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात पुरकाजी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने से भयंकर टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें मेरठ के अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है।

लक्सर से जन्मदिन समारोह से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अुसार, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की हरी वृंदावन कॉलोनी निवासी आदेश गोयल अपने परिवार के साथ लक्सर गए थे। परिवार वहां मौसी राधेश्याम के 75वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद स्कॉर्पियो से वापस लौट रहा था। इसी दौरान पुरकाजी थाना क्षेत्र के लक्सर मार्ग पर उनकी गाड़ी की डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह के अनुसार, हादसे में तीन घायल लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें कुसुम गोयल और आदेश गोयल की पत्नी रूबी गोयल की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे में एक छोटी बच्ची भी घायल हुई है। उसकी हालत को देखते हुए उसे भी हायर सेंटर ले जाने की प्रक्रिया की गई। वहीं मृतकों की पहचान आदेश, निशा, 11 वर्षीय गोनी और 48 वर्षीय राखी के रूप में हुई है। सभी के शव पुरकाजी क्षेत्र की पीएचसी में रखे गए हैं।

डंपर चालक गिरफ्तार

पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया है और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने टक्कर में हादसा हुआ। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article