शहर

Mumbai News: मुंबई में करोड़ों की नशीली दवाओं पर शिकंजा, गोवंडी से 9,800 टैबलेट्स जब्त, एक गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने गोवंडी के डॉ. जाकिर हुसैन नगर में छापेमारी कर 9,800 साइकोट्रोपिक टैबलेट्स जब्त कीं, जिनकी अनुमानित कीमत 2.53 करोड़ रुपये है। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है।

Image

गोवंडी में छापेमारी के दौरान 2.53 करोड़ की नशीली दवाइयां जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

Mumbai Drug Case: मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने गोवंडी के डॉ. जाकिर हुसैन नगर इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आवासीय परिसर में छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से 9,800 साइकोट्रोपिक टैबलेट्स जब्त की हैं। इन दवाइयों की बाजार में अनुमानित कीमत 2.53 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

अवैध ‘बटन’ टैबलेट्स की मिली थी जानकारी

ANC की वर्ली यूनिट को नशीली ‘बटन’ टैबलेट्स की अवैध बिक्री की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉ. जाकिर हुसैन नगर स्थित एक आवासीय परिसर में छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में साइकोट्रोपिक दवाइयां बरामद हुईं।

कौन सी टैबलेट्स छापेमारी में मिली

पुलिस के मुताबिक, छापेमारी में 4,500 नाइट्राजेपाम (NITCOR-10) टैबलेट्स मिलीं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1.98 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने 5,300 अल्प्राजोलम (PROCALM-1) टैबलेट्स भी जब्त की हैं। इनकी कीमत करीब 55.12 लाख रुपये बताई गई है। दोनों दवाइयों को मिलाकर जब्त की गई टैबलेट्स की कुल संख्या 9,800 है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस ने मामले में देवनार पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट की धारा 8(c) और 22(c) के तहत केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये दवाइयां कहां से लाई गई थीं और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस खरीदारों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। ANC की यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्णकांत उपाध्याय और DCP (ANC) पौर्णिमा चौगुले-श्रृंगी के मार्गदर्शन में की गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article