शहर

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुंबई पुलिस ने 11 आरोपी दबोचे

मुंबई पुलिस ने देहरादून में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी की। पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने देहरादून में चल रहे फर्जी जॉब रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार ये लोग नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करते थे। मुंबई पुलिस ने देहरादून में छापा मारकर इन आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस की टीम ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में छापा मारकर इस अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

महिला से एयरलाइन में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब मुंबई के मानखुर्द इलाके की रहने वाली एक महिला ने पुलिस के पास ठगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, शिकायकर्ता ने बताया कि जनवरी-फरवरी के दौरान कुछ लोगों ने उसे एक निजी एयरलाइन में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उससे भर्ती प्रक्रिया के नाम पर आरोपियों ने करीब 2.5 लाख रुपये देने को कहा। आरोपियों ने इस रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

न नौकरी मिली, न लौटाए पैसे

पैसे देने के बावजूद जब महिला को काफी समय तक नौकरी नहीं मिली, तब उसने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने जवाब देना ही बंद कर दिया। खुद को ठगा महसूस करने के बाद महिला ने मानखुर्द पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

देहरादून में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर

तकनीकी जांच और बैंक खातों की पड़ताल के आधार पर मुंबई पुलिस की टीम देहरादून पहुंची। जहां छापेमारी के दौरान एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ। आरोपी यहां से नौकरी के इच्छुक लोगों को फोन करते थे और रोजगार दिलाने का झांसा देकर उनसे ठगी कर रहे थे।

11 आरोपी गिरफ्तार, कई सामान जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 9 लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर ठगी के लिए किया जा रहा था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article