मुंबई

'ट्रैफिक जाम कर दिया, यहां से जाइए', महाराष्ट्र के मंत्री गिरिश महाजन पर भड़की महिला, पुलिस अधिकारी से भी भिड़ी

Girish Mahajan Video: मुंबई के वर्ली इलाके में बीजेपी की रैली के दौरान ट्रैफिक जाम से परेशान एक महिला ने मंत्री गिरिश महाजन का विरोध किया। उसने रैली के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई।

Girish Mahajan Video: महाराष्ट्र के मुंबई में महिलाओं के आरक्षण को लेकर बीजेपी (Mumbai BJP rally) की एक रैली के दौरान एक दिलचस्प और तनावपूर्ण घटना सामने आई। राज्य ते मंत्री गिरिश महाजन (Girish Mahajan) इस रैली में मीडिया से बात कर रहे थे, तभी एक महिला अचानक वहां पहुंची और ट्रैफिक जाम को लेकर नाराजगी जताने लगी। यह रैली वर्ली इलाके में आयोजित की गई थी, जहां भारी भीड़ के कारण सड़कों पर लंबा जाम लग गया था।

महिला ने मंत्री से गुस्से में कहा कि वे यहां से चले जाएं क्योंकि उनके कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है। उसने सवाल उठाया कि रैली किसी खुले मैदान में भी की जा सकती थी, जिससे सड़कें जाम न होतीं। महिला का कहना था कि सैकड़ों लोग रास्ते में फंसे हुए हैं और उन्हें समय पर अपने काम पर पहुंचने में दिक्कत हो रही है। मंत्री ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन महिला फिर से वापस आई और अपनी बात और सख्ती से रखी।

पूरी घटना का वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड

जब एक पुलिस अधिकारी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो महिला ने उससे भी बात करने से इनकार कर दिया और साफ कहा कि कोई उससे बात न करे। यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इस घटना के बाद विपक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी इस मुद्दे का इस्तेमाल सिर्फ राजनीति के लिए कर रही है और लोगों को गुमराह कर रही है।

नाना पटोले ने भी इस घटना पर दी अपनी प्रतिक्रिया

वहीं, नाना पटोले (Nana Patole) ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की रैलियों से आम जनता को परेशान किया जा रहा है। उनके अनुसार, महिला का गुस्सा इस बात का संकेत है कि लोग अब इस तरह की राजनीति से परेशान हो चुके हैं। कुल मिलाकर अगर कहा जाए यह घटना दिखाती है कि राजनीतिक रैलियों का असर सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article