मुंबई

Nagpur: पांच साल के बेटे के साथ नहर में कूद गई महिला, कर्ज के चलते उठाया खौफनाक कदम

Nagpur News: नागपुर में एक महिला ने पांच वर्षीय बेटे को कमर पर बांध कर नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने दोनों के शव को नहर से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि कर्ज चुकाने में असमर्थ होने के कारण महिला ने यह कदम उठाया है।

Image

नागपुर में पांच साल के बेटे के साथ महिला ने किया सुसाइड (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 28 वर्षीय एक महिला ने अपने पांच साल के बेटे के साथ नहर में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। महिला और बच्चे को नहर में देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम और बचाव दल ने तलाशी अभियान की शुरुआत की, लेकिन तेज बहाव के कारण अभियान में बाधा आई। पुलिस ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव को मंगलवार देर रात नहर से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने बेटे को दुपट्टे से कमर से कथित तौर पर बांधा और तेज बहाव वाली पेंच नहर में छलांग लगा दी। नहर में डूबने से दोनों की मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार दोपहर जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर परशिवनी तहसील के पटगोवारी गांव में हुई।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महिला के परिवार से पूछताछ की है। परिवार के सदस्यों ने दावा कि उसने एक महिला स्वयं सहायता समूह से लिया था। कर्ज चुकाने में असमर्थ होने के कारण यह कदम उठाया। पुलिस द्वारा उसने बताया कि कर्ज वसूली के दौरान उत्पीड़ित किए जाने की संभावना के मद्देनजर भी जांच की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!