मुंबई

Mumbai Weather Forecast: भारी बारिश का कहर जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त; जाने कैसा रहेगा मुंबई में 10 दिन मौसम का हाल

Mumbai Rain Forecast: मुंबई में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी दिनों भी बारिश होने की संभावना है।

Image

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट

Photo : iStock

Mumbai Rain Forecast: मुंबई में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही वर्षा से मुंबई के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों और रेल पटरियों पर पानी भरा हुआ है। सड़क से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित है। पूरे महाराष्ट्र में ही झमाझम बारिश हो रही है। मुंबई सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जहां एक तरफ लोगों को बारिश के राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश लोगों के आफत बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आइए आपको बताएं आने वाले 10 दिनों में कैसा रहेगा मुंबई में मौसम का हाल -

मुंबई में आज का मौसम

मुंबई में पिछले कुछ दिनों के जैसे आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण मुंबई का मौसम कूल-कूल बना हुआ है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, आज शहर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है।

मुंबई में 10 दिन कैसे रहेगा मौसम

मुंबई मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में आगामी 10 दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। 11 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक मुंबई में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग बारिश की स्थिति पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं। मौसम में किसी भी प्रकार के बदलाव या अलर्ट में होने वाले बदलावों को समय-समय पर अपडेट किया जा रहा है। बता दें कि 11, 12, 14 और 15 जुलाई को शहर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 जुलाई को भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 15 से 20 जुलाई को तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई में तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में 11 से 16 जुलाई तक 20 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं 17 से 20 तक 35 से 45 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

कितने रहेगा मुंबई का तापमान

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 11 से 20 जुलाई तक मुंबई का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर का तापमान बढ़ नहीं रहा है। बारिश के बीच मुंबई में कुछ देर के लिए धूप खिली थी, लेकिन उसका तापमान में कोई असर नहीं हुआ। मुंबई में बारिश की स्थिति को देखते हुए लोगों को आवश्यकता होने पर भी बाहर निकलने के लिए कहा जा रहा है। जरूरत न पड़ने पर घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। जलजमाव के कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article