मुंबई के पास कल्याण में स्टेशन परिसर में पूल बनाने का काम शुरू है। इस काम के दौरान हो रही खुदाई के कारण एक बड़ी पाइपलाइन फट गई, जिसके चलते पूरा परिसर जलमय हो गया। पानी का प्रवाह इतना तेज था कि परिसर में खड़ी कई गाड़ियों का नुकसान हो गया। पानी का फवारा 100 फिट तक उड़ता दिखाई दिया। महापालिका की ओर से पानी बंद किये जाने के बाद लोगों ने राहत सांस ली, लेकिन डोंबिवली के कुछ इलाको में पानी संकट गहरा सकता है। महापालिका ने युद्ध स्तर पर पाइप लाईन की मरमत का काम शुरू कर दिया है। वायरल वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
देखिए वीडियो-
