मुंबई

केंद्रीय मंत्री नितिंन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कॉलर गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से नागपुर में हड़कंप मच गया। पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 112 पर आई कॉल में आरोपी ने गंभीर चेतावनी दी थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने गडकरी के घर की तलाशी ली और जांच शुरू की। कुछ ही घंटों में आरोपी उमेश विष्णु राउत को गिरफ्तार कर लिया गया।

Image

नितिंन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Nitin Gadkari House Bomb Threat: केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम के इमरजेंसी नंबर 112 पर कल रात एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, जिसमें उसने गडकरी के वर्धा रोड स्थित एनरिको हाइट्स स्थित निवास को उड़ाने की धमकी दी।

जानकारी के मुताबिक, यह वही जगह है जहां नितिन गडकरी अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। धमकी की सूचना मिलते ही नागपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गडकरी के घर की गहन तलाशी ली। घर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को नागपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कंट्रोल रूम के इमरजेंसी नंबर 112 पर एक कॉल आया था, जिसमें कहा गया था कि गडकरी के महल स्थित आवास को 10 मिनट में बम से उड़ा दिया जाएगा।

जांच में पता चला कि यह कॉल उमेश विष्णु राउत नामक व्यक्ति ने किया था, जो तुलसी बाग रोड, महल का निवासी है और मेडिकल चौक स्थित एक देसी शराब की दुकान पर काम करता है। पुलिस ने उसे नागपुर के बीमा दवाखाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article