मुंबई

मुंबई के विलेपार्ले में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में दो छात्रों की मौत

मुंबई के विलेपार्ले में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। बताया गया कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार करीब 150 किमी प्रति घंटे की रही होगी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Mumbai Accident News: मुंबई के विलेपार्ले इलाके में वेस्टर्न एक्सप्रेसवे राजमार्ग (डब्ल्यूईएच) पर तेज गति से गुजर रही एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से दो कॉलेज छात्रों की मौत हो गई। विलेपार्ले पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान स्थानीय कॉलेज में विज्ञान के छात्र सार्थक कौशिक (18) और बीबीए के छात्र जलज धीर(18) के रूप में हुई है, दोनों अपने दोस्तों जेडन जिम्मी और साहिल मेंडा के साथ बाहर घूमने आए थे।

तेज रफ्तार कार की टक्कर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब समूह बांद्रा से गोरेगांव लौट रहा था। अधिकारी ने बताया कि बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र मेंडा गाड़ी चला रहा था और कथित तौर पर कार 120-150 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि जब वह विले पार्ले (पूर्व) में सर्विस रोड पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकरा गई।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

मेंडा पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। मेंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे में था या नहीं, इसका पता लगाने के लिए रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article