दुनिया

6 दिन से कोई खबर नहीं... नेपाल बाढ़ में लापता US कपल की राह देख रहा लखनऊ का परिवार, अब भी लौटने की आस

60 साल के दीपक आहूजा उनकी 57 साल की उनकी पत्नी मधु आहूजा, ईशा सेक्रेड वॉक्स ग्रुप S3 के साथ 14 दिनों से नेपाल में थे। वे तीन-चार रिश्तेदारों के साथ यात्रा कर रहे थे, जो एक भारतीय ग्रुप के साथ तीर्थयात्रा के लिए यूनाइटेड स्टेट्स के टेक्सास से आए थे।

Image

60 साल के दीपक आहूजा और उनकी 57 साल की पत्नी मधु आहूजा मिसिंग हैं

परिवार वालों के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब यह जोड़ा नेपाल-चीन बॉर्डर पर एक इमिग्रेशन सेंटर पर था। कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा के तौर पर शुरू हुई यह यात्रा लखनऊ के एक परिवार के लिए बेचैनी भरे इंतजार में बदल गई है। परिवार के दो सदस्य-अमेरिका में रहने वाला एक जोड़ा (भारत के विदेशी नागरिक)-26 अगस्त को नेपाल में अचानक आई बाढ़ के समय वहीं मौजूद थे।

60 साल के दीपक आहूजा और उनकी 57 साल की पत्नी मधु आहूजा, 'ईशा सेक्रेड वॉक्स' ग्रुप S3 के साथ 14 दिनों से नेपाल में थे। वे अपने तीन-चार रिश्तेदारों के साथ यात्रा कर रहे थे, जो एक भारतीय ग्रुप के साथ तीर्थयात्रा के लिए अमेरिका के टेक्सास से आए थे और कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे थे।परिवार वालों ने बताया कि ग्रुप के बाकी सदस्य तो लौट आए, लेकिन दीपक और मधु का कोई पता नहीं चला।

बाढ़ के समय इमिग्रेशन सेंटर पर था यह जोड़ा

परिवार वालों के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब यह जोड़ा नेपाल-चीन बॉर्डर पर एक इमिग्रेशन सेंटर पर था। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दीपक की आखिरी लोकेशन काठमांडू में दर्ज की गई थी, जबकि मधु की लोकेशन चीन-नेपाल बॉर्डर के पास ट्रेस की गई थी।

दीपक की मां कविता आहूजा से बात की, तो वे बहुत दुखी थीं

दीपक की मां कविता आहूजा से बात की, तो वे बहुत दुखी थीं। उन्होंने कहा, 'परिवार के सदस्य कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा के लिए नेपाल गए थे। उनके साथ गए बाकी रिश्तेदार तो लौट आए। लेकिन दीपक और मधु नहीं लौटे हैं और परिवार को उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article