मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे पर टकराने से बाल-बाल बचे दो विमान

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो विमान एक-दूसरे से टकराने से बाल-बाल बचे। एयरपोर्ट पर एक ही रनवे पर एक विमान लैंड कर रहा था और दूसरा विमान उड़ान भर रहा था। इस दौरान दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ गए कि टकराने से बच गए।

Image

मुंबई एयरपोर्ट पर एक ही रनवे पर दो विमान

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। जहां दो विमान एक-दूसरे से टकराने से बाल-बाल बचे। दरअसल मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो विमान एक ही रनवे पर आ गए। जिनमें एक विमान उड़ान भर रहा था और दूसरा लैंड हो रहा था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। हालांकि दोनों टकराने से बच गए और एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। ये दोनों विमान इंडिगो और एयर इंडिया के थे।

घटना का वीडियो आया सामने

जानकारी के अनुसार यह घटना मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 8 जून की है। जहां इंडिगो की फ्लाइट रनवे पर लैंडिंग कर रही थी और इसी रनवे पर एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के लिए दौड़ रही थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के लिए रनेव पर तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं पीछे से इंडिगो की फ्लाइट लैंड कर रही है। हालांकि इंडिगो की फ्लाइट जब तक एयर इंडिया की फ्लाइट के करीब जाती है, तब तक वह फ्लाइट उड़ान भर चुकी होती है।

इंडिगो का बयान

इस घटना के बाद इंडिगो का बयान सामने आया है। इंडिगो के अनुसार "इंदोर की फ्लाइट 6E 6053 को 8 जून को मुंबई एयरपोर्ट पर एटीसी द्वारा लैंडिग की मंजूरी दी गई। पायलट इन कमांड ने एप्रोच और लैंडिंग जारी रखी और एटीसी के निर्देशों का पालन किया। इंडिगो के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।"

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article