मुम्बई में आज यानी 2 अक्टूबर को दो "दशहरा रैली" होगी..बालासाहेब ठाकरे द्वारा 1966 में शुरू हुई यह रैली की परंपरा जून 2022 में तब बदल गई जब एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे से अलग हो गए..2022 से एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उद्धव की शिवसेना ubt की अलग-अलग रैलियों का सिलसिला शुरू हो गया गया।
मुम्बई के गोरेगांव nesco ग्राउंड में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने नेताओं और समर्थकों के साथ रैली करेंगे..तो वही उद्धव ठाकरे दादर में स्थित शिवाजी पार्क में रैली करेंगे।
बीते कुछ दिनों की लगातार बारिश के चलते मैदान गीला हो गया है..तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है..करीब 30 हज़ार लोगों के आने की उम्मीद है..
आज उद्धव इस रैली में आगामी bmc चुनाव की तैयारी को लेकर बिगुल बजा सकते है..इस रैली में राज ठाकरे की पार्टी MNS के साथ गठबंधन को लेकर भी उद्धव स्थिति स्पष्ट कर सकते है।
