मुंबई

Palghar News: वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 08:12 PM IST

पालघर में एक वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं, चौथे श्रमिक लापता है। ये सभी प्लांट में साफ करने के लिए नीचे उतरे थे, जिसमें उनकी मौत हो गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Palghar News: महाराष्ट्र में पालघर जिले में वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। तीनों श्रमिक प्लांट की सफाई कर रहे थे, जिस वक्त यह हादसा हुआ। इन तीनों के अलावा एक अन्य श्रमिक अभी भी लापता है, जिसकी खोज की जा रही है।

सफाई के दौरान हादसा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई के बाहरी इलाके विरार के एक निजी आवासीय परिसर में 25 फुट गहरा वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट है, जिसकी सफाई के लिए इन श्रमिकों को लगाया गया था। विरार थाने के अधिकारी ने बताया कि चार श्रमिक साढ़े 11 बजे सफाई के लिए संयंत्र के अंदर गए, लेकिन काफी देर तक वे बाहर नहीं आए।

तीन श्रमिकों की मौत

अधिकारी ने बताया कि तत्काल स्थानीय अग्निशमन कर्मियों को बुलाया गया जिन्होंने संयंत्र के अंदर तीन मृत श्रमिकों को पाया और उन्हें बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाये गये हैं। उन्होंने कहा कि इन तीनों की सफाई के दौरान दम घुटने से मौत हो गई, जबकि चौथे श्रमिक की तलाश की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article