मुंबई

फोन की लत बनी जानलेवा, मां ने मोबाइल इस्तेमाल करने से रोका तो नाबालिग ने कर ली आत्महत्या

Mumbai News: महाराष्ट्र के ठाणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ठाणे में मोबाइल इस्तेमाल से रोकने एक 15 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Image

मां के मोबाइल यूज करने से रोकने पर आत्महत्या (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Mumbai News: आज कल छोटे-छोटे बच्चों के हाथ में मोबाइल देखे जाने लगे हैं। माता-पिता को नहीं पता है कि ये मोबाइल की लत एक दिन जानलेवा हो सकता है। खासकर मोबाइल चलाने से डांटने पर बच्चे इतने नाराज हो जाते हैं कि वह आत्महत्या तक कर लेते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण महाराष्ट्र के ठाणे से सामने आया है, जहां मोबाइल इस्तेमाल करने से मना करने पर नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। इस घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।

मां के डांटने पर 15 साल की बच्ची ने किया सुसाइट

यह मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले का बताया जा रहा है, जहां एक 15 वर्षीय लड़की ने मोबाइल फोन पर ज्यादा समय बिताने के लिए अपनी मां द्वारा डांटे जाने के बाद कथित तौर पर जहर खा लिया। जहर खाने के बाद लड़की की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्तपताल में इलाज के दौरान मौत

जानकारी के अनुसार, अंबरनाथ इलाके में रहने वाली किशोरी ने 26 सितंबर को चूहे मारने वाली दवा खा ली थी। इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अंबरनाथ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया।

पहले भी सामने आए कई मामले

बता दें इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें बच्चों को ज्यादा समय मोबाइल चलाने से रोकने पर बच्चों ने आत्महत्या कर ली है। इसलिए, बार बार कहा जा रहा है कि बच्चों को ज्यादा समय मोबाइल पर नहीं बिताना चाहिए।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें