मुंबई

मुंबई में ढही आवासीय इमारत का हिस्सा, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम, राहत-बचाव कार्य जारी

मुंबई के चिरा बाजार में स्थित एक आवासीय इमारत की सीढ़ी का एक हिस्सा ढह गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम ने इमारत में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

मुंबई के चिरा बाजार की एक इमारत में सीढ़ी का हिस्सा गिरने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य की शुरुआत की गई। जानकारी के अनुसार, इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास अभी भी जारी है। इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। दमकल अधिकारी ने बताया यह घटना मरीन लाइन्स स्टेशन के पास स्थित एक आवासीय इमारत की है। दुर्घटना रविवार शाम करीब 7.43 बजे हुई थी। उसके बाद से ही राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, ग्राउंड-प्लेस-टू बिल्डिंग की सीढ़ी की हिस्सा ढहा है। बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर कुछ निवासी फंसे हुए हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड ने सीढ़ी का प्रयोग किया है। घटनास्थल पर पुलिस की टीम के साथ एंबुलेंस और वार्ड स्टाफ की टीम भी मौजूद है।व

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article