मुंबई

सोलापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: कंटेनर, बाइक और मिनी बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 15 घायल

सोलापुर-पुणे हाईवे पर एक कंटेनर और बाइक की टक्कर के बाद कंटेनर और मिनी बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Image

सोलापुर में दर्दनाक सड़क हादसा

Solapur Road Accident: महाराष्ट्र के सोलापुर से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक कंटेनर, बाइक और मिनी बस की टक्कर हो गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 15 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इस हादसे से सड़क पर चीख-पुकार मच गई। लोगों को मदद की गुहार लगाते हुए देखा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देवदर्शन जा रहे श्रद्धालुओं की बस कंटेनर से टकराई

जानकारी के अनुसार, सोलापुर-पुणे हाईवे पर पहले एक कंटेनर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के कारण कंटेनर रोड के गलत साइड चला गया और दूसरी तरफ से आ रही तुलजापुर में देवदर्शन जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस से टकरा गया। इस दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस टक्कर में बाइक सवार, बस ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। 15 लोग घायल हो गए हैं।

यातायात हुआ बाधित

इस सड़क हादसे के कारण हाईवे पर यातायात व्यवस्था बाधित रही। हाईवे पर बढ़ते हुए जाम को देखते हुए पुलिस ने क्रेन की सहायता के पलटी हुई मिनी बस को सड़क से किनारे हटाया और यातायात व्यवस्था को पुनः बहाल किया गया है। पुलिस ने इस हादसे को लेकर कंटेनर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article