मुंबई

Breaking News: विक्रोली इलाके में गिरा स्लैब, एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत

Mumbai News: मुंबई के विक्रोली इलाके में स्लैब गिरने की खबर मिली है। स्लैब गिरने की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है।

Image

विक्रोली इलाके में गिरा स्लैब

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां विक्रोली इलाके के टाटा पावर हाउस की पार्क साइट के पास कैलाश बिजनेस पार्क में स्लैब गिरने की सूचना मिली। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 10 साल के बच्चा शामिल है। मुंबई नगर निगम के अधिकारी के अनुसार, मुंबई ये घटना बीती रात हुई। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण निर्माणाधीन इमारत के स्लैब का कुछ हिस्सा नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि उस दौरान 10 साल का बच्चा अपने पिता को खाना देने के लिए गया था। बारिश होने के कारण उन्हीं के साथ रुक गया था। तभी स्लैब गिरने से दोनों की मौत हो गई।

विक्रोली इलाके में स्लैब गिरने का ये मामला पहला नहीं है। 30 मई 2024 में भी स्लैब गिरने की खबर सामने आई थी। करीब 10 दिन पहले हुए इस हादसे में दो बुजुर्गों की मौत हुई थी। 30 मई को विक्रोली के कन्नमवार नंबर 1 में म्हाडा बिल्डिंग नंबर 40 में तीन मंजिला इमारत के स्लैब का एक हिस्सा गिरा था। उसी प्रकार इस बार भी स्लैब गिरने की घटना सामने आई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। इस क्षेत्र में स्लैब गिरने का मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article