मुंबई

उद्धव और राज ठाकरे मिलकर निकाय चुनाव लड़ेंगे बोले शिवसेना सांसद संजय राउत

Uddhav and Raj Thackeray: सांसद संजय राउत ने कहा कि मनसे के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी है।हालांकि, भाजपा ने उनके बयान को खारिज कर दिया।

Image

उद्धव और राज ठाकरे मिलकर निकाय चुनाव लड़ेंगे (फाइल फोटो:PTI)

Uddhav and Raj Thackeray: शिवसेना के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) मुंबई और अन्य जगहों पर आगामी निकाय चुनाव मिलकर लड़ेंगी।राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'ठाकरे बंधु मुंबई, ठाणे, नासिक और ल्याण-डोंबिवली में नगर निकाय चुनाव मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। राज और उद्धव ठाकरे की ताकत मराठी भाषियों की एकता की ताकत है।'

राउत ने कहा कि मनसे के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी है।हालांकि, भाजपा ने उनके बयान को खारिज कर दिया। भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों ठाकरे भाइयों के बीच कोई बातचीत हुई है या यह सब राउत की "अटकल" है।

उन्होंने कहा, 'हमने उद्धव ठाकरे में इतनी लाचारी पहले कभी नहीं देखी, जिन्होंने पिछले 20 वर्षों से अपने चचेरे भाई, मनसे प्रमुख राज ठाकरे को याद नहीं किया था।' महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता गिरीश महाजन ने कहा कि शिवसेना (उबाठा) को मराठी भाषियों की याद तभी आती है, जब चुनाव नज़दीक आते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को मराठी मतदाताओं का भारी समर्थन मिला था और उन्हें गुमराह करने की उनकी कोशिशें कामयाब नहीं हुईं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article