मुंबई

Chhatrapati Sambhajinagar: नाबालिग बेटे के सामने पिता की हत्या, पहले उंगलियां काटी फिर कलाई, सिर और गर्दन पर वार कर उतारा मौत के घाट

Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज के नीचे एक रिक्शा चालक की उसके नाबालिग बेटे के सामने बेरहमी के हत्या कर दी। पुलिस की टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए वारदात के 9 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

नाबालिग बेटे के सामने पिता की हत्या (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर में रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज के नीचे एक रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, रिक्शा चालक की कुछ बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया पुरानी रंजिश के कारण हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने मृतक की पहचान सैयद इमरान शफीक के रूप में की है। बताया जा रहा है कि शफीक की हत्या उसके बेटे की आंखों के सामने बेरहमी से की गई। हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध मुजीब डॉन, उसके सगे भाई सद्दाम हुसैन मोइनुद्दीन और बहनोई को गिरफ्तार किया गया।

हथियार छीनने की कोशिश में काटी उंगलियां

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैयद इमरान शफीक अपने बच्चों को लेकर बाहर गया था। छत्रपति संभाजीनगर शहर में रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज के नीचे कार में सवार कुछ लोगों ने रिक्शा रुकवाया। आरोपियों ने उसमें सवार बच्चों को नीचे उतारा और इमरान पर धारदार हथियार से वार किया।

जानकारी के अनुसार, जब इमरान ने आरोपियों से हथियार छीनने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पहले उसकी उंगलियां काटी फिर कलाई काट दी। उसके बाद हथियार से उसके सिर और गर्दन पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या की यह घटना बुधवार रात करीब 8.30 बजे की है।

पांच दिन हिरासत में आरोपी

पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की हत्या के 9 घंटे बाद मुख्य संदिग्ध मुजीब डॉन, उसके सगे भाई सद्दाम हुसैन मोइनुद्दीन और उसके बहनोई शेख इरफान शेख सुलेमान को झाल्टा फाटा से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी मुजीब डॉन पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज है। गिरफ्तार के बाद तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जहां इन्हें 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया। पुलिस आगे मामले की जांच में जुटी है

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article