मुंबई

Maharashtra Politics: तो क्या सिर्फ फोटो खिंचवाने को साथ आए थे राज और उद्धव ठाकरे, गठबंधन अभी दूर की कौड़ी

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने साथ में फोटो तो खिंचवा ली, लेकिन दोनों के बीच गठबंधन की स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है। राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे के साथ चुनावी सहयोग पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। ऐसे में विजय रैली के दौरान दोनों का गले मिलना महज एक फोटो सेशन बन कर रह गया है।

Image

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे

Photo : PTI

महाराष्ट्र की राजनीति में हाल ही में एक बड़ी घटना हुई। यह बड़ी घटना कुछ और नहीं बल्कि दोनों ठाकरे बंधुओं के करीब आने से जुड़ी थी। दोनों ने दशकों बाद मंच साझा किया और दोनों के फिर से एक होने की खबरों से राजनीति का रुख पटलने की बातें होने लगीं। लेकिन सच्चाई यह है कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच गठबंधन को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है।

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने अभी तक तय नहीं किया है कि वह उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ चुनावी गठबंधन करेंगी भी या नहीं। हाल ही में विजय रैली में दोनों नेताओं के बीच गले मिलने की घटना को सिर्फ एक फोटो सेशन के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे वर्तमान में राजनीतिक रूप से अलग-थलग दिख रहे हैं। ऐसे में वह उम्मीद कर रहे होंगे की राज ठाकरे की मदद से वह अपनी पार्टी शिवसेना (UBT) को पुनर्जीवित कर सकें। इधर राज ठाकरे ने यह भी साफ कर दिया है कि वह मराठी मुद्दों पर ही उद्धव ठाकरे का समर्थन करने के लिए विजय रैली में शामिल हुए थे।

राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं से भी कहा है कि चुनाव में साथ आने का फैसला BMC और नगर पालिका चुनावों के समय पर लिया जाएगा, जो इसी साल नवंबर-दिसंबर में होने हैं। इधर राज ठाकरे भी नफा-नुकसान की गणना कर रहे हैं और आकलन कर रहे हैं कि उद्धव ठाकरे के साथ जाने से उनकी पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) को क्या फायदा होगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article