मुंबई

Mumbai News: CSMT के पास रूट नंबर 138 पर चलने वाली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस में लगी आग

आमची मुंबई में CSMT के पास मंगलवार सुबह रूट संख्या 138 पर चल रही एक डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लग गई। दमकल की टीम ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Image

मुंबई में डबल डेकर बस में लगी आग (फोटो - AI Image)

मुंबई, भाषा। दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के पास आज यानी मंगलवार 15 जुलाई की सुबह एक डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस में आग लग गई।

अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार, रूट संख्या 138 पर चलने वाली बस में सुबह करीब सवा नौ बजे CSMT के पास एक बस स्टॉप पर आग लग गई।

एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि दमकल की एक गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया, 'घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।' आग लगने का कारण तत्काल पता नहीं चल सका है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article