मुंबई

डोंबिवली मर्डर मिस्ट्री सुलझी, लिव-इन पार्टनर ने महिला की हत्या कर सूटकेस में भरा शव; गिरफ्तार

मुंबई से सटे डोंबिवली में सूटकेस में मिली महिला की लाश के मामले में आरोपी का खुलासा हो गया है। पुलिस ने महिला के लिव-इन पार्टनर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह महिला के साथ पिछले 5 साल से रह रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज से मामले का खुलासा हुआ।

Image

लिव पार्टनर पर महिला की हत्या का आरोप

Mumbai Crime News: मुंबई से सटे डोंबिवली में शनिवार को सूटकेस में एक महिला की लाश मिली थी। ठाणे पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने पीड़ित के लिव इन पार्टनर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। पीड़ित महिला 3 महीने की गर्भवती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी और पीड़ित के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरोपी ने महिला की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में पैक कर दिया और उसे नाले में फेंक दिया।

सीसीटीवी वीडियो से खुला हत्या का राज

मामले की जांच के दौरान एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें आरोपी लाश से भरा बैग पैदल ले जाते हुए नजर आ रहा है। इस सीसीटीवी वीडियो से भी इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गला दबाकर महिला की हत्या की। जिसके बाद उसने शव को सूटकेश में भरकर घर में रखा था। जब वह सूटकेस को नाले में फेंकने ले जा रहा था। तभी वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

5 सालों से आरोपी के साथ लिव-इन में थी महिला

मिहला का शव शनिवार को डोंबिवली इलाके में सूटकेस से बरामद हुआ था। इस हत्या का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का पता चला। जिसकी पहचान देसाई गांव निवासी 50 वर्षीय श्रीनिवास विश्वकर्मा के तौर परहुई है। मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय प्रियंका विश्वकर्मा के तौर पर हुई है। वह पिछले 5 सालों से आरोपी के साथ रह रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!