मुंबई

नवी मुंबई एयरपोर्ट की 17 साल से अटकी परियोजना को मोदी सरकार से मिली रफ्तार, रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आयोजित हुए एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में नवी मुंबई एयरपोर्ट को लेकर जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री ने कॉन्ग्रेस सरकार पर नजरअंदाजी का आरोप लगाते हुए इसका जिक्र किया कि मंजूरी मिलने के 17 साल बाद भी इस परियोजना पर कोई काम नहीं हुआ था।

Image

17 साल तक अटकी रही नवी मुंबई एयरपोर्ट परियोजना के लिए प्रधानमंत्री ने दिया कॉन्ग्रेस को दोष (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर तैयारियां तेज हैं। जल्द ही इस एयरपोर्ट की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन ये कोई हाल फिलहाल शुरू हुई परियोजना नहीं है। एक निजी समाचार कंपनी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई प्रोजेक्‍ट से जुड़ी जानकारी साझा की। इस परियोजना की लेटलतीफी के लिए उन्होंने कॉन्ग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने बताया कि साल 1997 से ही नवी मुंबई एयरपोर्ट की चर्चा शुरू हो गई थी लेकिन कॉन्ग्रेस ने इसे नजरअंदाज किया।

इसकी मंजूरी मिलने में 10 साल का समय लग गया। 2007 में इस परियोजना को मंजूर कर दिया गया था लेकिन इसपर फिर कोई काम नहीं किया गया। 2007 से 2014 तक भी इस परियोजना को लेकर कोई काम नहीं हुआ था।

चर्चा शुरू होने से लेकर कामर्शियल ऑपरेशन शुरू होने के बीच लगभग 28 साल का समय लग गया। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद इस प्रोजेक्‍ट को तेजी से पूरा किया गया। अब वह दिन अब दूर नहीं, जब नवी मुंबई एयरपोर्ट से कामर्शियल फ्लाइट भी शुरू हो जाएंगी।

2014 के बाद नवीं मुंबई एयरपोर्ट प्रोजेक्‍ट के काम को बहुत तेजी से आगे बढ़ाया गया। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) से लेकर भूमि अधिग्रहण के काम को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया। 2021 में एयरपोर्ट का शुरू हुआ काम लगभग चार साल में ही बनकर तैयार है, जल्द ही इसपर उड़ानें शुरू होंगी।

नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) और नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) की तरफ से सारी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है। मई के तीसरे सप्ताह से इसके शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। थोड़े ही दिनों बाद नवी मुंबई एयरपोर्ट से कामर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन भी शुरू हो जाएंगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article