मुंबई

Monsoon in Mumbai: गर्मी से बदहाल लोगों का एक ही सवाल, मुंबई में कब आएगा मानसून? कब होगी राहत की बारिश; IMD ने बताया

Mumbai Mein Kab Aayega Monsoon: बढ़ती गर्मी से मुंबई का हाल बेहाल हो गया है। यहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी को झेलते हुए बस एक ही सवाल कर रहे हैं की मुंबई में मानसून कब आएगा।

Image

मुंबई में कब आएगा मानसून

Mumbai Mein Kab Aayega Monsoon: मुंबई में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। तपती धूप और गर्मी की चिलचिलाहट लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रही है। गर्मी से जूझ रहे लोग बारिश के इंतजार में हैं। कब बारिश होगी, उन्हें कब गर्मी से राहत मिलेगी, ये सवाल सभी की जुबान पर है। हो भी क्यों न मानसून जो आने वाला है। लेकिन मानसून से पहले मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान और आर्द्रता (Humidity) को देखते हुए शहर में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने लोगों से हाइड्रेट रहने और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतने को कहा है।

मुंबई में आमतौर पर मौसम एक जैसा रहता है। यहां दिल्ली-यूपी जैसी गर्मी नहीं पड़ती है। यही कारण है कि मुंबई में रहने वाले लोगों अधिक गर्मी के आदी नहीं होते हैं। ऐसे में लगातार बढ़ रहा मुंबई का तापमान लोगों के लिए थोड़ी मुश्किलें पैदा कर रहा है। लेकिन उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। गर्मी से राहत दिलाने अब बारिश जो आने के लिए तैयार है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मुंबई में बारिश होने के संभावना जताई है।

मुंबई में होगी बारिश

बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए मुंबई में 24 घंटे के भीतर बारिश दस्तक दे सकती है। शहर में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हल्की के मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दौरान मौसम सुहावना होने की संभावना है। लेकिन बता दें कि बारिश के बाद शहर में उमस और बढ़ेगी।

मुंबई में मानसून कब आएगा

छिटपुट बारिश के बीच मौसम विभाग ने मुंबई में मानसून की शुरुआत को लेकर भी सूचना दी है। बंगाल की खाड़ी में एक तीव्र चक्रवात बन रहा है, जो 23 से 27 मई के बीच मुंबई सहित महाराष्ट्र के सभी जिलों को प्रभावित करेगा। वहीं मुंबई के एक मौसम विशेषज्ञ ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मई को मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश और चक्रवात के तट के साथ आगे बढ़ने पर लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून 31 मई तक केरल में आगे बढ़गा। इसके बाद, 10 जून तक मानसून के मुंबई पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'