Delhi-NCR Weather Today: गर्मी से बेहाल दिल्ली-एनसीआर, IMD ने जारी किया लू का रेड अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा शहर में मौसम का मिजाज

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: गर्मी से बेहाल दिल्ली-एनसीआर, IMD ने जारी किया लू का रेड अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा शहर के मौसम का मिजाज

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर बरस रहा है। तपती और चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं। दिन-प्रतिदिन दिन शहर का तापमान है की बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को गर्मी के इस सीजन के सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में शहर का तापमान और बढ़ने की संभावना है। बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव यानी लू का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं है। मानसून तक लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना ही पड़ेगा। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में तापमान 44 दर्ज किया गया है तो वहीं कुछ इलाके ऐसे हैं जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री और न्यूनतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच गया है। आइए आपको बताएं आज कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल...

Delhi-NCR Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कहां कितना है तापमान

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के जाफरपुर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री, मुंगेशपुर 48 डिग्री, नजफगढ़ 48, आया नगर 46, रिज 46, पूसा 47 और पीतमपुरा में 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं एनसीआर के शहरों के तापमान की बात करें तो नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गाजियाबाद का 44.4, गुरुग्राम का 45.1 और फरीदाबाद का 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बता दें कि दिल्ली का तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। अब न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बीते दिनों 24-26 तक पहुंचा न्यूनतम तापमान कुछ इलाकों में 30 डिग्री पार कर चुका है।

End of Feed