मुंबई

Lonavala News: OTT के लिए अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच लड़की समेत 15 लोग गिरफ्तार

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2024, 07:44 PM IST

महाराष्ट्र पुलिस ने लोनावाला में अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ ही पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच युवतियां और 10 युवक शामिल हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Lonavala News: महाराष्ट्र के लोनावाला में अश्लील वीडियो बनाने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

वीला में चल रहा था गोरखधंधा

यह गोरखधंधा लोनावाला के वीला में दो दिनों से चल रहा था। अलग-अलग राज्यों से कुछ युवक-युवतियां आकर यहां अश्लील वीडियो बनाने में लगे हुए थे। पुलिस को कुछ वीडियो भी हाथ लगे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, लोनावला में वीला पर कुछ युवक-युवतियां अलग-अलग अश्लील ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए अश्लील वीडियो बना रहे थे।

15 लोग गिरफ्तार

बता दें कि भारत में पॉर्न वीडियो बनाना प्रतिबंधित है। इसे अपराध की श्रेणी में शामिल किया गया है। 15 लोगों का गैंग मिलकर अश्लील वीडियो बनाने के काम में जुटा हुआ था। पुलिस ने बताया है कि 15 लोगों में पांच युवतियां भी शामिल हैं। सभी युवक-युवतियां भारत के अलग-अलग राज्यों से हैं।

कई सामान जब्त

घटना की जानकारी मिलने के बाद लोनावला ग्रामीण पुलिस ने छापेमारी कर कई लोगों को मौके से धर दबोचा। लोनावला ग्रामीण पुलिस ने मौके से अश्लील वीडियो शूट करने के लिए इस्तेमाल किए गए कैमरे और अन्य सामग्री जब्त कर ली है। यह कार्रवाई लोनावाला सब डिवीजन के सहायक पुलिस अधीक्षक सत्यसाई कार्तिक के मार्गदर्शन में की गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article