मुंबई

Maharashtra News: सांगली में क्‍लासमेट के हमले से छात्र गंभीर रूप से घायल, चाकू से पहुंचाई गहरी चोट

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 30, 2024, 02:54 PM IST

Maharashtra News: आरोपी और सांगली में 100 फुट रोड इलाके के निवासी पीड़ित के बीच अक्सर मामूली बातों पर झगड़े होते रहते थे और दो दिन पहले भी उनके बीच बहस हो गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी छात्र सोमवार को अपने स्कूल बैग में एक धारदार चीज रखकर लाया था।

Image

महाराष्‍ट्र में क्राइम। (सांकेतिक फोटो)

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक स्कूल में कक्षा 8वीं के एक छात्र पर उसके सहपाठी ने कथित तौर पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार शाम की है और प्रारंभिक जांच से पता चला कि दोनों सहपाठियों के बीच पहले कभी विवाद हुआ था जिसके चलते यह हमला किया गया।

आरोपी और सांगली में 100 फुट रोड इलाके के निवासी पीड़ित के बीच अक्सर मामूली बातों पर झगड़े होते रहते थे और दो दिन पहले भी उनके बीच बहस हो गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी छात्र सोमवार को अपने स्कूल बैग में एक धारदार चीज रखकर लाया था। पुलिस का कहना है कि संभवत: वह छोटा चाकू था। अधिकारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे जब उसका सहपाठी मेज पर बैठा था तो उसने कथित तौर पर धारदार चीज से हमला कर दिया।

स्कूल प्रशासन ने तुरंत घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे कई टांके आये हैं। सांगली के सिटी पुलिस थाने के निरीक्षक संजय मोरे ने बताया कि पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है और हालत स्थिर है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने 307 (हत्या का प्रयास) सहित भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी छात्र (15) को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है।’’

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान