मुंबई

Mumbai Rain Alert: तेज बारिश से बेहाल मुंबई, BMC ने की वर्क फ्रॉम होम की अपील; स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

Mumbai Rain Alert: मुंबई में भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद आज स्कूल और कॉलेजों को बंद किया गया है। इसके साथ ही बीएमसी ने सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। निजी कंपनियों को अपने वर्कर को घर से काम करने देने की अपील की है।

Mumbai Rain Alert: मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार को भी भारी बारिश का दौर जारी है। सुबह से हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित है। लगातार हो रही बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा ‘रेड अलर्ट’ जारी करने के बाद बीएमसी ने स्कूल और कॉलेज के साथ अब सरकारी कार्यालय बंद करने की घोषणा की है। आईएमडी ने मंगलवार को मुंबई और आसपास के शहरों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।

कार्यालय हुए बंद

भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए बीएमसी ने कहा कि सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालय आज बंद रहेंगे। बीएमसी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यह निर्णय आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, सभी बीएमसी कार्यालयों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर लागू होगा। इसके अलावा निजी कंपनियों से अपील की गई है कि 19 अगस्त को कर्मचारियों को घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम करने दें।

कोंकण क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज बंद

उच्च शिक्षा निदेशालय ने भारी बारिश के मद्देनजर महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के सभी कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के कॉलेजों के लिए है। मुंबई में भारी बारिश के एक दिन बाद, मंगलवार को भी महानगर वासियों को बारिश के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ा। सुबह से ही कई सड़कों पर पानी भरा हुआ है और ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिल रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article