मुंबई

Mumbai: कचरा उठाने वाली गाड़ी ने 9 साल के मासूम को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने जमकर किया हंगामा; देखें वीडियो

Mumbai Road Accident: मुंबई के गोवंडी इलाके में बीएमसी के कचरा उठाने वाले ट्रक की चपेट में आने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया और ट्रक के साथ तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

ट्रक ने बच्चे को मारी टक्कर

Mumbai Road Accident: मुंबई से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक कचरा उठाने वाली गाड़ी ने 9 साल के मासूम को रौंद डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों ने कचरा उठाने वाली गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की और विरोध प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है।

पढ़ाई करके लौट रहा था मासूम

यह घटना मुंबई के गोवंडी इलाके में मंगलवार शाम को हुई। मृतक की पहचान 9 साल के हामिद शेख के रूप में हुई है। वह बैगनवाड़ी इलाके का रहने वाला था। मंगलवार शाम को जब वह पढ़ाई करके लौट रहा था। तभी BMC की कचरा उठाने वाली गाड़ी उसे टक्कर मार दी। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ने मौके से फरार होने की भी कोशिश की। लेकिन भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

इस घटना से लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बीएमसी के कचरे के ट्रक के शीशे तोड़ दिए और जमकर हंगामा किया। लोगों ने कुछ देर तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने इस मामले में BMC की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर सुधीर सावंत को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य