शहर

Delhi Fire: करोल बाग के PG में लगी भीषण आग, दो छात्र सुरक्षित निकाले गए; बचाव अभियान जारी

दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित एक पीजी में भीषण आग लग गई। जिसमें कई बच्चों के फंसे होने की सूचना है। दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर मौजूद है और बचाव कार्य जारी है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Delhi Fire News: दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित एक PG (पेइंग गेस्ट) आवास में बुधवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पीजी में कुछ छात्रों के फंसे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर जूते बनाने की यूनिट

पुलिस के अनुसार, जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसकी ऊपरी मंजिल का इस्तेमाल पीजी के रूप में किया जा रहा था, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर चमड़े के जूते बनाने की एक छोटी निर्माण इकाई चलाई जा रही थी।

दो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

जानकारी के अनुसार, बचाव अभियान के दौरान पीजी में रह रहे दो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल आग पर काबू पाने का काम जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बिल्डिंग में कोई फंसा है या नहीं।

दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर तैनात

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर भेजा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 11 दमकल गाड़ियों मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि बचाव कार्य में कई फायर टेंडर लगाए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

पुलिस ने इलाके में सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था कर दी है। दमकल विभाग के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। लहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद फायर विभाग और पुलिस घटना के कारणों की जांच करेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें