शहर

DMRC का बड़ा फैसला, जनपथ और राजीव चौक समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय समेत 16 मेट्रो स्टेशनों को अगली सूचना तक बंद कर दिया है। हालांकि राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी।

Image

Delhi Metro

Photo : PTI

Delhi Metro News: देश की राजधानी दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय समेत 16 मेट्रो स्टेशनों को अगली सूचना तक यात्रियों के लिए बंद कर दिया है।

बंद किए गए मेट्रो स्टेशन

  • लोक कल्याण मार्ग (Lok Kalyan Marg)
  • राजीव चौक (Rajiv Chowk)
  • पटेल चौक (Patel Chowk)
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग (Ramakrishna Ashram Marg)
  • बाराखंभा रोड (Barakhambha Road)
  • सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)
  • सेवा तीर्थ (Seva Teerth)
  • जनपथ (Janpath)
  • मंडी हाउस (Mandi House)
  • केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)
  • आईटीओ (ITO)
  • दिल्ली गेट (Delhi Gate)
  • इंद्रप्रस्थ (Indraprastha)
  • खान मार्केट (Khan Market)
  • जोर बाग (Jor Bagh)
  • शिवाजी स्टेडियम (Shivaji Stadium)

इंटरचेंज सुविधा रहेगी जारी

DMRC ने स्पष्ट किया है कि इन 16 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट भले ही बंद कर दी गई हो। लेकिन राजीव चौक (येलो और ब्लू लाइन), मंडी हाउस (ब्लू और वॉयलेट लाइन) और केंद्रीय सचिवालय (येलो और वायलेट लाइन) मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज (मेट्रो लाइन बदलने) की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी यानी यात्री इन स्टेशनों पर मेट्रो लाइन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर नहीं निकल सकेंगे और न ही यहां से मेट्रो स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे।

यात्रियों के लिए सलाह

DMRC ने ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्थिति को देखते हुए अपने सफर की योजना बनाएं और अगले निर्देश तक इन स्टेशनों की जगह वैकल्पिक स्टेशनों का उपयोग करें।

संसद परिसर में विपक्ष का 'काले कपड़ों' में प्रदर्शन

गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच संसद मार्च के दौरान छात्रों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ आज विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन विरोध प्रदर्शनों के चलते दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article