मुंबई

Mumbai News: पत्नी के सामने सिक्योरिटी गार्ड को उतारा मौत के घाट, छोटी सी बात पर तीन शख्स ने कर दी हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 12:02 PM IST

Mumbai News: मुंबई के धारावी में तीन सनकी ने मिलकर एक सिक्योरिटी गार्ड की चाकू घोंपकर हत्या कर दी है। तीनों ने मृतक की पत्नी के सामने हत्या कर दी। रूम की छत पर चढ़ने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड और आरोपियों के बीच विवाद हो गया था, जिस कारण यह घटना घटी।

Image

सिक्योरिटी गार्ड की चाकू घोंपकर हत्या

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन सनकी ने मिलकर एक सिक्योरिटी गार्ड की चाकू घोंपकर हत्या की
  • सिक्योरिटी गार्ड पत्नी के सामने उतारा मौत के घाट
  • छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Mumbai News: मुंबई में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन सनकी ने मिलकर एक सिक्योरिटी गार्ड की उसकी पत्नी के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया है कि धारावी में मंगलवार रात एक 32 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की कथित तौर पर उसकी पत्नी के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोपियों की पहचान धारावी के निवासी अली हुसैन खान (20), साहिल अली साजिद अली शेख (20) और अयान शाहिद खान (18) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।

मृतक की पहचान मोहम्मद जाहिद के रूप में की गई है। वह सायन में एचबी शिवदासानी गार्डन में काम करता था। रविवार को आरोपियों की दुकान का शटलकॉक फंस गया था, जिसके बाद वह गार्डन की छत पर चढ़ रहे थे। वहीं जाहिद ने उन्हें छत पर चढ़ने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच घटना को लेकर कहासुनी हुई और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया था।

चाकू से किए कई वार

पुलिस ने बताया है कि मंगलवार को रात करीब 8 बजे जब जाहिद अपनी पत्नी मलकसबा (25) के साथ धारावी में मछली लेकर घर जा रहा था, तो उसे कथित तौर पर हसन और साहिल ने धारावी में व्यस्त 90-फीट-रोड पर रोक लिया था। जाहिद से दोनों की कहासुनी हो गई। मारपीट में जाहिद गिर गया। जब वह उठा तो हसन ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। उसकी पत्नी मलकसाबा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई। दंपती की चीख पुकार सुनकर जैसे ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हुई, हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कहा है कि जाहिद को सायन अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पत्नी का इलाज किया गया और बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मामले को लेकर धारावी पुलिस स्टेशन के निरीक्षक प्रदीप सालेकर ने कहा है कि उसके पति ने उसे बताया था कि सोमवार को कुछ युवक अपने शटलकॉक को निकालने के लिए गार्डन के एक कमरे की छत पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे और उसकी उनसे बहस हो गई थी। पुलिस ने रविवार की घटना के संबंध में जाहिद की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस भी दर्ज किया था। वहीं जाहिद की हत्या के बाद पुलिस ने हसन, साहिल और खान को गिरफ्तार कर लिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article