मुंबई

Mumbai: 15 दिनों के लिए अंधेरी रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक, मुंबई सेंट्रल और बोरीवली के बीच ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 02:10 PM IST

Mumbai News: मुंबई के अंधेरी से ट्रेन को 15 दिनों के लिए ब्लॉक रखा गया है। मुंबई सेंट्रल और बोरीवली के बीच छठी रेलवे लाइन पर काम शुरू हो गया है, जिसके कारण यह ब्लॉक किया गया है। इस बात की जानकारी पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) की ओर से दी गई है। अंधेरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर 15 दिनों के ब्लॉक की घोषणा की गई है।

Image

अंधेरी से ट्रेन में 15 दिनों का ब्लॉक (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अंधेरी से ट्रेन में 15 दिनों को ब्लॉक रखा गया है
  • मुंबई सेंट्रल और बोरीवली के बीच छठी रेलवे लाइन पर काम शुरू
  • प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर 15 दिनों के ब्लॉक की घोषणा की गई

Mumbai News: मुंबई के अंधेरी से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को थोड़ी सी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि मुंबई सेंट्रल और बोरीवली के बीच छठी रेलवे लाइन पर काम शुरू हो गया है। अंधेरी से रोजाना लाखों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। मुंबई सेंट्रल और बोरीवली के बीच बुधवार को पटरियों को संरेखित करने का काम शुरू हो गया है। ऐसे में अंधेरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर 15 दिनों के ब्लॉक की घोषणा की गई है। यह घोषणा पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) की ओर से दी गई है।

पश्चिम रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया है कि, मुंबई सेंट्रल और बोरीवली के बीच प्लेटफॉर्म 9 की पटरियों को संरेखित करने का काम चल रहा है। रेलवे की ओर से यह काम काफी वक्त से चल रहा था हालांकि इसकी रफ्तार काफी धीमी थी, लेकिन बुधवार को काम ने अच्छी रफ्तार पकड़ ली है। खार और गोरेगांव स्टेशनों के बीच के खंड के काम को पहले चरण में पूरा किया जाएगा।

मुंबई सेंट्रल-बोरीवली पर 5 और 6 लाइनों का निर्माण

मुंबई सेंट्रल-बोरीवली खंड पर 5 और 6 लाइनें लंबी दूरी की ट्रेनों को उपनगरीय ट्रेनों से अलग करने के लिए यह काम किया जा रहा है। इससे पहले रेलवे ने 10 करोड़ रुपये की लागत से माहिम से सांताक्रुज तक पांचवीं लाइन को जोड़ने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था, क्योंकि यह एक कब्रिस्तान से होकर गुजरना था। बाद में, संरेखण बांद्रा टर्मिनस के माध्यम से इसको आगे निकाला गया था।

15 दिनों में स्टेशन पर अस्थायी बदलाव होंगे

मुंबई सेंट्रल-बोरीवली खंड के निर्माण कार्य को लेकर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि, इन 15 दिनों में अस्थायी बदलाव होंगे, जिसके दौरान अंधेरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म 9 के बजाय प्लेटफॉर्म 8 पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ऐसे में आने वाले 15 दिनों के लिए कोई भी ट्रेन प्लेटफॉर्म 9 से संचालित नहीं होगी। रेलवे की ओर से यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए खेद जताया गया है। गौरतलब है कि, मुंबई शहरी परिवहन परियोजना (एमयूटीपी-2) के तहत दो लाइनों के निर्माण की मंजूरी दी गई थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article