मुंबई

Mumbai Rain 26 July : आंधी-तूफान से घिरेगा मुंबई, मूसलाधार बारिश से पानी-पानी होगी मायानगरी; हाईटाइड का अलर्ट

Mumbai Heavy Rain : मुंबई और उसके आसपास के शहरों में काले बादल छाए रहेंगे और भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कभी-कभी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। 26 और 27 जुलाई की मध्य रात्रि करीब 4.11 मीटर की लहरें उठेंगी, जबकि रविवार सुबह 7:06 महज 0.65 मीटर की लहरें उठेंगी।

Image

मुंबई में बारिश का अलर्ट (फोटो-@mybmc)

Mumbai Heavy Rain : मुंबई में शुक्रवार से भारी बारिश जारी है, जिसकी वजह से लोकल ट्रेन और सड़क परिवहन धीमा पड़ गया है। पश्चिम रेलवे पर कुछ उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान, उपनगरों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। देर शाम करीब 7:27 मिनट पर समुद्र में 1.26 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। 26 और 27 जुलाई की मध्य रात्रि करीब 4.11 मीटर की लहरें उठेंगी, जबकि रविवार सुबह 7:06 महज 0.65 मीटर की लहरें उठेंगी। लिहाजा, लोगों को समुद्र किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है।

आईएमडी ने अगले 24 घंटे के दौरान महानगर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जिसके चलते पुलिस ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। इसके अतिरिक्त मुंबई और उसके सभी पड़ोसी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायगढ़ में शुक्रवार के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है।

कितनी मिली मीटर बारिश?

बीएमसी की ‘मानसून रिपोर्ट’ के अनुसार, द्वीप शहर पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में अब तक क्रमशः 29.40 मिमी, 29.44 मिमी और 18.88 मिमी औसत वर्षा हुई है। कोलाबा और सांताक्रूज़ वेधशालाओं ने क्रमशः 22.4 मिमी और 23.9 मिमी वर्षा दर्ज की। हालांकि, कल से ही मध्य रेल नेटवर्क पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बिना किसी समस्या के संचालित हो रही हैं। पुलिस ने नागरिकों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

मुंबई पुलिस ने कहा कि मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश के कारण नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वह जब तक बहुत जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें, तटीय इलाकों में जाने से बचें और सावधानी से गाड़ी चलाएं। आपात स्थिति में, कृपया 100/112/103 पर कॉल करें।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article