मुंबई

Mumbai: पहले हथौड़े से वार फिर लाश को सूटकेस में किया बंद, आरोपी बॉडी लेकर पहुंचे रेलवे स्टेशन; जानें फिर क्या हुआ

मुंबई में दो लोगों ने पहले एक शख्स की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी और उसके बाद आरोपी लाश को ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहे थे। तभी आरपीएफ जवान की नजर पड़ी। जिसके बाद सूटकेस की तलाशी लेने पर पूरे स्टेशन पर हड़कंप मच गया-

Image

दादर रेलवे स्टेशन पर सूटकेस में मिली लाश

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai Crime: मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन के पास एक सुटकेस में एक लाश मिली। स्टेशन पर जब आरपीएफ जवान ने दो लोगों को एक भारी बैग ले जाते हुए देखा तो उसे शक हुए। सूटकेस के पहिए पर लगे खून के निशान देखकर जवान ने बैग की तलाश ली, जिसके बाद सूटकेस में एक शख्स की लाश देखकर स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आरोपियों का लाश को ब्रिज से पानी में फेंकने का प्लान था। लेकिन जवान ने दोनों आरोपियों के इरादों पर पानी फेर दिया। जिसके बाद एक आरोपी को मौके पर अरेस्ट कर लिया और एक वहां से भाग निकला। हालांकि, बाद में दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया।

दादर स्टेशन पर सूटकेस में मिली लाश

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अर्शद अली शेख है और वह सांताक्रुज कलिना के रहने वाला है। दादर स्टेशन पर आरपीएफ जवान संतोष यादव ने जब दो लोगों को एक बड़ी सूटकेस के साथ मशक्कत करते देखा और सूटकेस के पहियों पर खून के निशान भी थे। जिसके बाद जवान को शक हुआ तो बैग की तलाशी ली गई। सूटकेस खोलने के बाद वह हैरान रह गए। उसमें एक शख्स की लाश थी, जिसे पानी में फेंकने के लिए ले जाया जा रहा था।

लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश नाकाम

मृतक की पहचान सांताक्रुज कलिना के रहनेवाले 30 साल के अर्शद अली शेख के तौर पर हुई। जानकारी के मुताबिक मृतक का एक लड़के से विवाद के बाद उसके दो साथियों जय चावड़ा और शिवजीत सिंह ने मुंबई के पायधुनी इलाके में हथौड़े से हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे सूटकेस में भरकर दादर से कोंकण जाने वाली ट्रेन तूतारी एक्सप्रेस में चढ़कर उसे किसी ब्रिज से पानी में फेंकने का प्लान था।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपी लाश को ब्रिज से फेंकने के लिए लेकर जा रहे थे। लेकिन इससे पहले सतर्क आरपीएफ जवान की नजर पड़ी और आरोपियों के इरादे कमजोर पड़ गए। दोनों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, दूसरा आरोपी वहां से भागने में कामयाब रहा, लेकिन कुछ समय बाद उसे भी धर दबोचा गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article