वाराणसी

​Varanasi House Collapsed: काशी विश्वनाथ मंदिर के पास गिरे दो मकान, रेस्क्यू कार्य में जुटी NDRF टीम

​Varanasi House Collapsed: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास काशी विश्वनाथ विशिष्ट परिक्षेत्र के येलो जोन में दो मकान धराशायी गए। जिसके मलबे में करीब 8 लोगों के दबे होने की आशंका है। जिनमें से 6 को बचाकर अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मकान करीब 70 साल पुराना था।

Image

वाराणसी में बड़ा हादसा

Varanasi House Collapsed: वाराणसी में देर रात बड़ा हादसा हो गया। काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन में दो मकान ढह गए। करीब 8 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ के जवानों को भी बुलाया गया। NDRF की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है। मलबे में दबे 6 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेज गया है। बताया जा रहा है कि दो महिलाएं अभी भी लापता हैं, जिनके मलबे में फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

करीब 70 साल पुराना था मकान

जानकारी के अनुसार वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र में खोआ गली चौराहे पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि धराशायी हुआ मकान राजेश गुप्ता और मनीष गुप्ता नाम के दो चचेरे भाइयों का है, जो करीब 70 से 80 साल पुराना है। इनमें से एक मकान चार मंजिला और दूसरा मकान तीन मंजिला है। सोमवार रात को मकान से सटी गली में लोग आवागमन कर रहे थे। देर रात करीब 2 बजे मकान अचानक गिर गया। जिससे वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में मंदिर में ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुई है। इसके अलावा एक सिपाही को भी गंभीर चोटें आई हैं।

संकरी गली के कारण रेस्क्यू कार्य में दिक्कत

बताया जा रहा है कि हादसा जिस जगह पर हुआ वहां गली संकरी है। जिस कारण तुरंत मदद की व्यवस्था नही हो सकी। एनडीआरफ की टीम भी मैनुअल तरीके से हाथों से मलबा हटा रहे है। घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस और जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। अभी तक यह नहीं पता चला है कि मकान किस तरह गिरे। अधिकारियों के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद इस घटना की जांच की जाएगी।

मंदिर का गेट नंबर 4 बंद

इस हादसे के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले गेट नंबर 4 को बंद कर दिया गया है। हालांकि गेट नंबर 1 और 2 से एंट्री चालू है। इसके अलावा मैदागिन और गोदौलिया से मंदर जाने वाला रास्ता भी बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर मीडिया को भी कवरेज के लिए गली में प्रवेश करने से रोक दिया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल