मुंबई

Mumbai में 15 वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, धू-धूकर जल रहा फ्लैट; देखें वीडियो

महाराष्ट्र के कल्याण स्थित वैरटेक्स सोसायटी की 15वीं मंजिल के एक फ्लैट में भीषण आग लगी है।

Image

कल्याण के फ्लैट में भीषण आग लगी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मुंबई स्थित कल्याण आधारवाड़ी इलाके में हाई प्रोफाइल वर्टेक्स सॉलिटेयर बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर आग लग गई। फिलहाल, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फायर ब्रिगेड आग बुझाने के लिए पहुंच गई हैं। फायर टीम आग पर काबू पाने की कोशिशें कर रही हैं।

महाराष्ट्र के कल्याण अधारवाड़ी इलाके में स्थित हाई प्रोफाइल वर्टेक्स सोसायटी की 15वीं मंजिल की एक फ्लैट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग इतनी भयानक थी कि उसने बगल के फ्लैट को भी अपने चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची गई। दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। पांच से सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इमारत की ऊपरी मंजिल पर कुछ लोगों के फंसे होने की खबर है। बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चला है।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 25 नवंबर को महाराष्ट्र के अंबरनाथ स्थित आनंद नगर एमआईडीसी इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई थी। आग रसिनो फार्मा नाम की केमिकल फैक्ट्री में लगी थी। घटना के बाद, सुरक्षा और बचाव कार्यों को तेज़ी से अंजाम दिया गया था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!