मुंबई

हवाई यात्रा के दौरान यात्री बोला ‘हाईजैक’, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 23, 2023, 03:52 PM IST

ल्ली जाने वाली विस्तार एयरलाइन की उड़ान के चालक दल के एक सदस्य ने यात्री को अपने फोन पर विमान हाईजैक के बारे में बात करते सुना था।

Image

Flight

Photo : iStock

Vistara Airlines: विस्तार एयरलाइन के विमान में एक यात्री को हाईजैक कहने पर गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, चालक दल के एक सदस्य ने एक यात्री को फोन पर हाईजैक के बारे में बात करते हुए सुना जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना बृहस्पतिवार रात को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली जाने वाली विस्तार एयरलाइन की उड़ान के चालक दल के एक सदस्य ने यात्री को अपने फोन पर विमान हाईजैक के बारे में बात करते सुना था। चालक दल के सदस्य ने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि पता चला है कि यात्री मानसिक रूप से अस्थिर है और 2021 से उसका उपचार जारी है।

उन्होंने कहा कि यात्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 336 (लापरवाही या गलत इरादे से लोगों के जीवन या व्यक्ति अथवा अन्य की सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article